रतलाम । कहते है निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य सदैव याद किया जाता है चाहे वह मानवीय सेवा हो या जरूरतमंद की मदद करना। इसी कहावत का चरितार्थ करते हुए दान धर्म ग्रुप द्वारा धान मंडी चौराहे पर जरूरतमंद सब्जी विक्रेता पेपाबाई जगदीशचन्द्र परमार को सब्जी विक्रय हेतु ठेलागाड़ी भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि दान-धर्म ग्रुप विगत 3 वर्षो से मानवीय सेवा में तत्पर रहता है और ग्रुप की महिला सदस्यों द्वारा रोजाना 1 रूपया दान के रूप में अलग से निकाला जाता है। जब सभी सदस्यों के पूरे वर्ष के प्रति सदस्य के पास 365 रू. जमा हो जाते है । सभी सदस्यों द्वारा अपनी राशि को इकट्ठा करते हुए सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से जरूरतमंद का सहयोग करते है। पेपाबाई को ठेलागाड़ी भेंट करते समय प्रज्ञा मूणत, भावना मूणत, सूरजबेन डागा, आशा उपाध्याय, पुष्पा कोठारी, मंजू बाफना, इंदिरा गोरेचा, सोनल गोरेचा आदि उपस्थित थे ।