शहर महिला कांग्रेस रतलाम द्वारा वार्ड न. 12 मे कार्यक्रम आयोजित किया गया

रतलाम। शहर महिला कांग्रेस रतलाम अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर के नेतृत्व में हर वार्ड में महिलाओं से संपर्क कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज 16 अप्रैल 2023 को वार्ड नंबर 12 में पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्रीमती दीपमाला सोलंकी द्वारा श्री मनकामनेश्वर् शिव मंदिर कस्तूरबा नगर गृह निर्माण समिति क्षेत्र में इस मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें वार्ड 12 कस्तूरबा नगर की सभी महिलाएं उपस्थित थी । कार्यक्रम का संचालन दीपमाला सोलंकी द्वारा किया गया । इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष श्रीमती कल्पना खरात जी को बनाया गया तथा उपाध्यक्ष श्री इंदिरा मईडा जी को बनाया गया । एवं सभी वरिष्ठ महिलाओं का स्वागत किया गया । सभी वार्ड की प्रबुद्ध महिलाओं ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया । अध्यक्षीय भाषण में कुसुम चाहर द्वारा सभी वार्ड की महिलाओं को कमलनाथ जी द्वारा की गई घोषणाओं को समझाया गया ।सभी महिलाओं ने एकमत होकर इसका समर्थन किया। इस अवसर पर श्री मुकेश सोलंकी द्वारा भी सम्बोधित किया गया ।महिला कांग्रेस की सदस्य एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी दीपमाला सोलंकी , तथा ,ब्लॉक प्रभारी राधा प्रजापत, सचिव मीना जाट, सचिव मीना पुरोहित ,सचिव प्रीती तोमर, सचिव बँटी मेघवाल, सचिव राजश्री तोमर उपस्थित रही। अंत में आभार सारिका शर्मा द्वारा दिया गया।

Play sound