योग से निरोग स्वावलंबी आत्मनिर्भर कैसे बने युवा पीढ़ी
रतलाम। पतंजलि जिला कार्यकारिणी बैठक सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोचार के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया। पतंजलि जिला कार्यकारिणी रतलाम द्वारा 25 दिवसीय सहयोग प्रशिक्षण शिविर 20 अप्रैल से सिंधी गुरुद्वारा रतलाम में लगाया जाएगा। जिसका समय प्रातः 5:30 से 7:30 रहेगा। रजिस्ट्रेशन पतंजलि चिकित्सालयों पर किया जा रहा है। योग शिविर में युवाओं को रोजगार को लेकर अवसर मिलेंगे। जिसमें पतंजलि फूड पार्क भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि वैलनेस सेंटर रुचि सोया गुरुकुलम् आदि समस्त प्रकल्प में रोजगार के अवसर कुशल योग शिक्षक बनने के अवसर योग से जुड़कर रोजगार पाने के अवसर युवाओं को अनेक योग में रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना तय हुआ। यह शिविर 20 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा।जिसमें पतंजलि प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रशिक्षण देंगे। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से मुख्य केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा और इसमें पतंजलि योग समिति मध्य प्रदेश पश्चिम संगठन द्वारा सर्टिफिकेट दिया जाएगा। जिससे युवाओं को रोजगार में सहायता मिलेगी जिला कार्यकारिणी बैठक में मासिक कार्यों पर चर्चा हुई जिले में योग क्लासों के विस्तार हेतु चर्चा की गई योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कैसे हो इस पर चर्चा की गई। जिसमें युवा प्रदेश प्रभारी प्रेम जी पूनिया महिला प्रदेश कार्यकारिणी जयश्री राठौड़ युवा जिला प्रभारी विशाल वर्मा, पिस्ता यादव ,जिला प्रभारी उत्तम शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र आचार्य, पंडित शिवशंकर दवे, रामबाबू जी यादव, हरीश यादव ,प्रकाश चंद बीलाला,राजेश चंदवानी, ललिता कुमावत, राजमल कुमावत, अनुराग चौरसिया, चंदनमल घोटा, बालकृष्ण तिवारी, सोनाली परमार, शंभू चौधरी, ललित शर्मा एवं पतंजलि के अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रेम पूनिया ने आहवान किया की युवा पीढ़ी जुड़े योग शिक्षक बने निरोग बने और जिला कार्यालय प्रभारी के रूप में राजश्री राठौड़ को नियुक्त किया गया। योग शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क 8253015701, 9424046937 कर सकते हैं।