भौतिकवाद की जीवन शैली मानसिकता को विकृत तन को रोगी और धन की बर्बादी करता है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

रामगंज मंडी जैन स्थानक 16 अप्रैल 2023 । पाश्चात्य संस्कृति के रंग में गले तक डूब कर आध्यात्मिक की दुहाई देना धर्म आत्मा और परमात्मा के साथ धोखा है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि भौतिकवाद की जीवन शैली मानसिकता को विकृत तन को रोगी और धन की बर्बादी करता है।
उन्होंने कहा कि ऋषि मुनियों के ज्ञान से निर्मित आध्यात्मिक संस्कृति विज्ञान की कसौटी पर सो प्रतिशत खरी उतर रही है पूरा विश्व उसका दीवाना हो रहा है इसी के आधार पर विश्व गुरु बनने का सौभाग्य मिला है।
मुनि कमलेश ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति का हमला आतंकवाद से भीअनंत गुना ज्यादा खतरनाक है संस्कृति को कुचलता है संस्कारों की होली होती है चरित्र का नाश होता है
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जीवन शैली रोगों से मुक्ति मन को शांति और आत्म उत्थान में ऑक्सीजन से महत्वपूर्ण है भौतिकवाद की चकाचौंध में हम जैसों संतोका निर्माण होना इससे बड़ा आध्यात्मिक संस्कृति का और कोई चमत्कार नहीं हो सकता
जैन संत ने बताया कि पाश्चात्य देश विलासी युक्तजिंदगी को थूक रहे हैं उसको हम चाट कर गौरवान्वित हो रहे हैं इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है घनश्याम मुनि जी ने मंगलाचरण किया पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हार्दिक अभिनंदन किया श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रामगंज मंडी के प्रमुख अजीत पारख ने बताया कि मुनि कमलेश के17 मार्च को जैन स्थानक में प्रवचन होंगे 18 मार्च को मूर्तिपूजक संघ की ओर से जैन उपाश्रय में प्रवचन का आयोजन प्रातः 9:00 होगा विश्वरत्न युवा परिवार ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया

Play sound