कमाठीपुरा श्री संघ मुंबई ने की चातुर्मास की भावभरी विनंती





डोंगरीपाड़ा/दहाणु। परोपकार सम्राट जैनचार्य श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ती सुशिष्य वरिष्ठ मुनिप्रवर चतुर्थ वर्षीतप आराधक प्रवचनकार श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा एवं प्रवचनदक्ष मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.बंधु बेलड़ी का मधुर मिलन डेढ़ वर्ष पश्चात् हुआ। इस दौरान दोनों बंधु ने कई शासन प्रभावना के अद्भुत कार्यक्रम किये जिसमें जिन मंदिर प्रतिष्ठा, छःरिपालक संघयात्रा,विशाल भवन उद्घाटन, भूमि पूजन, ज्ञान शिविर, यशस्वी चातुर्मास जैसे अद्भुत शासन प्रभावना कार्य मुख्य है। मिलन समारोह के क्षण के सेकंडों गुरुभक्त साक्षी बने।
इस अनुपम लम्हे का सभी को बेसबी से इन्तजार था जो पूर्ण हुआ। इस आयोजन में श्रमण संघीय सलाहकार मंत्री श्री दिनेश मुनिजी श्री दिपेंद्रजी श्री पूष्पेन्दजी एवं जैन दिवाकरिय प्रवचन प्रभाविका कीर्ति सुधाजी म.सा. श्री देशनाजी म.सा. आदि भी इस लम्हे के साक्षी बने।
धर्मसभा में श्री दिनेश मुनिजी ने इस मिलन को चिरस्मरणीय प्रेरक व अनुकरणीय बताया उन्होंने तपस्वी पीयूषचंद्र विजयजी की साता पूछी एवं कामली अर्पण की।
श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा. ने कहा भाई महाराज सा को चतुर्थ वर्षीतप की आराधना चल रही है यह उग्र तपस्वी है आहार का भी परिमाण रखा हुआ है। तप इनसे धन्य बन गया। पुष्पेंद्र मुनि ने अपने सुंदर विचार रखें। डेढ़ वर्ष पश्चात हुए इस अद्भुत मिलन को तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.ने मंगलकारी प्रसंग बताया, इन्होंने कहा शासन के कार्य करने के लिए एक भाई M.P. एक भाई महाराष्ट्र थे। भव्य यहां मिलन हुआ है । कहीं गुरु भक्तों ने एवं श्री संघों ने कहा यह मिलन सामाजिक व गच्छ के विकास में अहम होगा।
इस मौके पर मुंबई कमाठीपुरा श्रीसंघ के अध्यक्ष जोइतजी भंसाली एवं ट्रस्ट मंडल ने बंध बेलड़ी से इस वर्ष 2023 के चातुर्मास की भावभरी विनंती की। मुनिराजश्री ने कहा अक्षय तृतीया पर घोषणा की जाएगी।
दि. 21 से 23 अप्रैल तक त्रिदिवसीय वर्षितप प्रारणोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है । इसमें देशभर के कई गुरुभक्त एवं नामचिन हस्तिया पधारेंगी।
ट्रस्ट मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।