श्री रूचि प्रमोद पाश्र्वनाथ जिनालय-26 को मनेगा दसवा ध्वजारोहण वर्षगांठ महोत्सव

श्रतलाम,19 अप्रैल। शांति निकेतन कालोनी बुद्धेश्वर रोड रतलाम स्थित श्री रूचि प्रमोद पाश्र्वनाथ जिनालय पर 26 अप्रैल को दसवा ध्वजारोहण वर्षगांठ महोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मंदिर के संजय कोठारी ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह सात बजे अठारह अभिषेक, साढे आठ बजे सतर भेदी पूजा, सवा नो से दस बजे के मध्य घ्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह सवा दस बजे हवन-पूजन, साढे ग्यारह बजे स्वामी वात्सल्य एवं दोपहर पौने एक बजे से चार बजे तक ऋषिमंडल पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। श्री प्रभु पाश्र्व शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर धार्मिक चेरीटेबल ट्रस्ट मंडल ने समाजजनों से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आव्हान किया है।

Play sound