अनीति के मार्ग पर चलकर आध्यात्मिकता की दुहाई देना सबसे बड़ा पाप है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

भानपुरा ग्राम पंचायत बोरदा 19 अप्रैल 2023 । कड़ी मेहनत के बिना और ईमानदारी के बिना उपार्जित की गई वस्तु हराम है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि छल कपट करने वालो को धार्मिक तो क्या इंसान कहलाने का अधिकार भी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को धोखा देकर छल कपट करके आंखों में धूल झोंक कर अपना उल्लू सीधा करता है वह धर्म और परमात्मा के साथ धोखा करता है। मुनि कमलेश ने बताया कि परिश्रम से जी चुराना अपने पतन को खुला निमंत्रण देने के समान है आलस्य जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। राष्ट्रसंत ने कहा कि अनीति के मार्ग पर चलकर आध्यात्मिकता की दुहाई देना सबसे बड़ा पाप है उस दुष्कर्म से साक्षात भगवान भी मुक्त नहीं करा सकता।
जैन संत ने कहा कि नीति और न्याय के मार्ग पर चलना है सच्चे अर्थों में धर्म का पालन करना और चारों धाम की यात्रा से बढ़कर है कोटा में डॉक्टर शांतिलाल जी नागोरी का विज्ञान नगर संघ की ओर से स्वागत किया गया।
राजस्थान से मध्य प्रदेश पधारने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया सरपंच प्रतिनिधि उमेश पाटीदार ने ग्राम पंचायत बोरदा की ओर से अभिनंदन एएसआई डेवि सिंह डामोर सिद्धार्थ शर्मा जुगराज सिंह हाडा भी उपस्थित थे 20 से 23 अप्रैल तक भवानी मंडी विराज ने की संभावना है।

Play sound