रतलाम 19 अप्रैल 2023/ जिला आयुष विभाग द्वारा बैंक आपके द्वार योजना अन्तर्गत आमजन को आयुष क्योर एप्प अधिक से अधिक संख्या में डाउनलोड करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे घर बैठे ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से आनलाईन आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श ले सकें। जिले में आयुष क्योर एप्प डाउनलोड कराया गया है, जिसकी संख्या 3590 है एवं रतलाम जिला संभाग में तीसरे स्थान पर है।
देवारण्य योजना
देवारण्य योजना अन्तर्गत आत्मनिर्भर म.प्र. अन्तर्गत जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में पारम्परिक औषधिय खेती को बढावा देने हेतु किसानों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे उनके लिए अधिक से अधिक रोजगार सृजन किए जा सकें और उनका आर्थिक उन्नयन किया जा सके। किसानों का चयन कर प्रशिक्षण देना प्रारम्भ किया जा चुका है। देवारण्य योजना के अन्तर्गत प्रत्येक शिविर में 200 निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण किया गया।
आकांक्षी योजना
आकांक्षी योजना अन्तर्गत आकांक्षी विकासखण्ड बाजना में गर्बवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों हेतु विभाग एवं महिला बाल विभाग के संयुक्त समन्वय से प्रोजेक्ट बाहुबली अन्तर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें चयनित गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सा दी गई जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। योग से निरोग कार्यक्रम अन्तर्गत आमजन को प्रतिदिन योगाभ्यास हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत जिला आयुष चिकित्सालय एवं सभी आयुष एवं हेल्थ वेलनेस सेन्टरर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जा रहा है।
मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम
मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में हाईरिस्क मलेरिया ग्रामों में मलेरिया रोग प्रतिरोधक हौम्योपैथी मलेरिया आफ 200 का वितरण दो चरणों में किया गया जिसमें मलेरिया आफ 200 की 6 खुराक खिलाई गई।
पंचकर्म सुविधा
पंचकर्म सुविधा में जिले में आयुर्वेद चिकित्सालय त्रिपोलिया गेट एवं आयुशविंग जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षित मसाजर द्वारा पंचकर्म चिकित्सा सेवा का आम नागरिकों को लाभ दिया जा रहा है। पंचकर्म थेरेपी की सुविधा जिले में संचालित 07 एचडब्ल्यूसी मे भी की गई है।