- 25 दिवसीय दिव्य योग शिविर की तैयारी के साथ शुभारंभ कार्य योजना बनाई गई
- नगर के प्रथम नागरिक महापौर जन-जन योग से निरोगी बने अमृत महोत्सव मनाएं

रतलाम । पतंजलि योग समिति युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के तत्वावधान में गुरुनानक भवन सिंधी गुरुद्वारे विरियाखेड़ी रतलाम स्थित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के साथ ही सामान्य साधकों के लिए नि:शुल्क योग शिविर का दिव्य शुभारंभ नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल जी के आतिथ्य में 20 अप्रैल 2023 प्रातः 05:30 बजे किया जाएगा योग शिविर की पूर्णाहुति 15 मई रहेगी
दिव्य योग शिविर में परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थित में समस्त असाध्य रोगों के उपचार की विधियां अष्टांग योग प्राणायाम ध्यान अध्यात्म के माध्यम से कुशल योग शिक्षकों द्वारा आफलाइन/ आनलाइन योग प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें रतलाम जिले सहित प्रदेश के अन्य शहरों के योग साधक जुड़ेंगे समस्त भाई बहनों युवाओं से निवेदन है कि योग शिविर में उपस्थित होकर योगमय यज्ञमय भक्तिमय रतलाम जिले की नींव मजबूत करें अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाएं परिवार समाज राष्ट्र को स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध रखे जो भी भाई बहन योग में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं वे 25 दिवसीय योग शिविर में भाग लेकर परीक्षा देकर स्केल इंडिया एवं पतंजलि के सहयोग से सर्टिफिकेट एवं मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं जो योग के क्षेत्र में कैरियर के लिए उपयोगी साबित होगा
शिविर स्थल केन्द्रीय समिति बैठक में म.प्र.पश्चिम युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया युवा भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा महामंत्री सुश्री जयश्री राठोड़ यज्ञाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे राजेश चांदवानी महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य शिविर कार्यालय प्रभारी राजश्री राठोड़ द्वारा शिविर स्थल की तैयारीयां रजिस्ट्रेशन में मुख्य योगदान दे रहे हैं युवा भारत रतलाम योग शिविर प्रबंध समिति प्रमुख जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा ने रतलाम नगरवासियों योग साधकों के लिए निःशुल्क योग शिविर का स्वास्थ्य लाभ लेने आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।