रतलाम । दिनांक 20.4.23 को लंबे समय से लंबित प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद पर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आखिरकार नियुक्ति कर दी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी के निवास पर एवं रतलाम के विभिन्न चौराहों पर आतिशबाजी की गई एवं सभी को बधाई दी गई। उनकी इस नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, एवं सभी वरिष्ठजनों का आभार माना है एवं डॉ पटेल को बधाई दी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनसूर जमादार, प्रो इमरान हुसैन, मुबारीक शैरानी, सलीम क़ुरैशी, तनवीर क़ुरैशी, हमीद खान, अब्दुल खान, वहाब खान, राशिद शैरानी, शोएब खान, शरीफ क़ुरैशी, लतीफ अंसारी, सोहेल खान, सोयु शैरानी, सत्तार अब्बासी, असद उल्लाह खान, उमर पहलवान ,तहीर बॉस,अफ़ज़ाल खान, जुनैद खान आदि उपस्थित थे।