महापौर श्री पटेल ने किया ईदगाहों का किया निरीक्षण
रतलाम 20 अप्रैल । ईद-उल-फितर पर्व की समय पूर्व तैयारियां पूर्ण किये जाने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद श्री धर्मेन्द्र रांका आदि के साथ लक्कड़पीठा स्थित पुरानी ईदगाह व सूरजमल जैन नगर स्थित नई ईदगाह का निरीक्षण किया।
महापौर श्री पटेल ने निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया कि ईद-उल-फितर पर्व पर सुरजमल जैन नगर स्थित नई ईदगाह तथा लक्कड़पीठा रोड़ स्थित पुरानी ईदगाह पर नगर निगम द्वारा प्रतिवर्षानुसार की जाने वाली व्यवस्थाऐं समय पूर्व पूर्ण कर ली जाये।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री मोहम्मद सलीम मेव, अंजुमन सदर श्री सईद कुरेशी, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष श्री मंसूर जमादार, महामंत्री प्रोफेसर इमरान खान, पत्रकार श्री इब्राहिम शैरानी के अलावा सर्वश्री सलीम नेताजी, शेरू पठान, सलीम कुरेशी, इमरान रहमानी, अबुबकर शैरानी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह व झोन प्रभारी तथा वार्ड दरोगा उपस्थित थे।