साइबर अपराध और उपाय

लेखक- प्रो.डी.के.शर्मा
47,देवप्रभा,राजपूत बोर्डिंग कॉलोनी रतलाम(म.प्र.)
सम्पर्क-7999499980

विज्ञान के विकास के साथ टेक्नोलॉजी का भी विकास हुआ। इन आविष्कार से मनुष्य का जीवन पूरी तरह बदल गया। विज्ञान और टेक्नोलॉजी के विकास ने मनुष्य के जीवन में क्रांंितकारी परिवर्तन ला दिए। लोगो का जीवन सुगम सरल हो गया। पिछली सदी के अंत में इन्टरनेट और मोबाइल आ गए। इन दोनो अविष्कारों ने लोगो के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिए। साथ ही विज्ञान और टेक्नोलॉजी का दुरउपयोग होने लगा। आईस्टीन की खोज से एटम बम बन गए। वर्तमान में दुनिया में हजारो एटम बम रूस और अमेरिका के पास ही हैं। दुसरे देशो के पास बमो की संख्या अलग है। दुनिया के किसी भी कोने में किसी भी देश को बर्बाद करने के लिए मिसाइले बन गई हैं इनसे दुनिया को कई बार बर्बाद किया जा सकता हैं। इसी तरह इन्टरनेट और मोबाइल का उपयोग लोगो का पैसा लूटने के लिए किया जाने लगा है।
अब लोगो के खातो से लाखो रूपये प्रतिदिन निकाल लिए जाते है। हमारे देश में ही कई लोगो ने इसे अपना व्यवसाय बना लिया है। ये अपराधी लोगो के फॉन नम्बर और उनकी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। थोड़ी सी जानकारी मिलते ही खाते से पैसा कही और ट्रांसफर कर लेते हंै। साइबर क्राइम के कई प्रकार हैं। जिनकी चर्चा हम करेंगें। इनको पढ़ने से नागरिको को सजग होने में सहायता मिलेगी।

  1. के.वाई.सी. अपडेट करने के बहाने खाते सम्बंधी जानकारी मांगी जाती है।
  2. टेलीफॉन अथवा मोबाइल नम्बर अपडेट करने के बहाने भी जानकारी मांगी जाती है।
  3. बिजली बील पैमेंट नही करने का बहाना बना कर जानकारी मांगी जाती हैं।
    4 लड़की द्वारा ग्राहक को फसाने का तरिका भी बहुत प्रचलन में है।

पस्थिति बहुत विकट है। साइबर क्राइम द्वारा पैसा हड़पने का काम पूरी दुनिया में हो रहा है। हमारे देश की जनसंख्या बहुत है। इस कारण प्रतिदिन लाखो रूपये उड़ा लिए जातें है। कभी बैंेक में पैसा सुरक्षित हुआ करता था। अब साइबर लूटेरों की नजर उस पर लगी रहती है। जरा सी असावधानी हुई की पैसा गायब।
किन्तु साइबर लूट से बचा भी जा सकता है। थोड़ी सी सावधानी और चतुराई साइबर लूट से बचा सकती है। इसमें प्रमुख सावधानी यह बरतनी चाहिए कि किसी भी बहाने से मांगी गई कोई भी जानकारी किसी को ना दे। आज कल के साइबर लूटेरे टेक्नॉलॉजी के दुरपयोग में बहुत माहिर हैं। यह भी कहा जाता है की यदि आप किसी अज्ञात व्यक्ति का फॉन उठा भी ले तो आपके खाते से पैसा निकाल लिया जाता है। अब लूट मेंं महिलाओं का भी बहुत उपयोग होने लगा है। महिलाएं वाट्सप पर अनुचित बातें कर ग्राहकों को फॅंसा कर पैसा हड़पने का काम करती है।
नुकसान हो जाने के बाद भी तुरंत उचित कार्यवाही से पैसा वापस भी आ सकता है। इसके लिए प्रत्येक जिले में एस.पी. आॅफिस में साइबर क्राइम सेल होता है। वहां बिना देरी किए सूचना देने पर, गया हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। साइबर सेल बहुत ही तेजी से काम करता है और जहां पैसा गया है उन लोगो के खाते सील कर दिए जाते है। सम्बन्धित अपराधियों के टेलीफॉन नम्बर भी बंद कर दिए जाते है। दुर्भाग्य से साइबर सेल की क्षमता और सक्रियता के बारे में लोगो को पता नहीं हैं।
ग्रह मंत्रालय, भारत सरकार भी इस विषय में सक्रिय है। उन्होंने भी एक विशेष व्यवस्था की है। फ्रॉड और धोखाधड़ी होने पर फॉन नम्बर 155260 पर तुरन्त सूचना देना चाहिए। नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग र्पोटल पर भी तुरन्त शिकायत की जा सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शिकायत तुरन्त की जानी चाहिए। तुरन्त शिकायत से उचित सहायता मिल सकती है और नुकसान से बचा जा सकता है।

Play sound