धार्मिक पाठशाला के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार दिए जा रहे हैं -अभय सुराणा

जावरा । आज के इस भौतिक युग में संस्कारों का लोप होता जा रहा है ,भौतिक पढ़ाई हेतु कई विद्यालय वह कॉलेज चल रहे हैं और छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के अवसर भी पा रहे हैं। किंतु क्या शांति, निर्मलता, तनाव रहित जीवन वह हमने हमारी आत्मा को जानने का व अपने जीवन में धर्म का बीजारोपण अच्छी तरह से किया है यह एक विचारणीय प्रश्न है ।आज धार्मिक पाठशालाओं के माध्यम से बच्चों में अच्छे संस्कार दिए जा रहे हैं जो आने वाले समय में अध्ययनरत इन सभी को अपने जीवन के उत्थान में बहुत उपयोगी रहेंगे।
उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव पुखराज पटवा शिक्षा समिति चेयरमैन आनंदीलाल संघवी मनोनीत अध्यक्ष बसंतीलाल चपडोद ने वरिष्ठ संघ जावरा द्वारा श्री राजेंद्र जयंत ज्ञान मंदिर पाठशाला चौपाटी पर धार्मिक अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जीव दया की प्रेरणा देते हुए सभी को पक्षियों को पानी पिलाने हेतु सकोरे वितरित किए और कहा कि हमारे छोटे से प्रयास से इन बेजुबान पक्षियों की जान भी बच सकती है। इस अवसर पर धार्मिकज्ञानार्जन करा रही श्रीमती राखी धारीवाल श्रीमती अंजू तातेड़ का सम्मान किया गया। सभी का मुंह मीठा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोनीत कोषाध्यक्ष नगीन सकलेचा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मनोनीत सचिव अनिल चोपड़ा ने किया।

Play sound