सन्त-सतियाँ के विहार में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने हेतु रतलाम में नवागत डीआईजी साहब को दिया निवेदन पत्र

रतलाम । श्री अखिल भारतीय संगठन समिति युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जी मारू के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा रतलाम रेंज डीआईजी श्री मनोज कुमार सिंह साहब से सौजन्य भेंट की गई एंव जैन समाज के सन्त सतियों के पैदल विहार में होने वाली दुर्घटनाओं और परेशानियों के बारे में अवगत करवाया और विहार के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु ज्ञापन प्रदान किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जी मारु-मंदसौर, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ बोथरा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अशोक झेलावत, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष भटेवरा, महामंत्री पारस मेहता एवं दिवाकर मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे। डीआईजी साहब ने जल्द से जल्द यह सुविधा कराने का आश्वासन दिया ।

Play sound