ईद उल फितर पर्व पर नगर विधायक श्री काश्यप ने शुभकामनाएं दी

रतलाम 22 अप्रैल । ईद-उल-फितर पर्व पर पुरानी ईदगाह लक्कड़पीठा पर विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा आदि ने शहर काजी श्री अहमद अली, नायब काजी श्री आसिफ एवं आगत नमाजियों का स्वागत कर उन्हे ईद की शुभकामनाएं दी गई।
ईद मिलन समारोह में मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा, पार्षद सर्वश्री धर्मेन्द्र रांका, नासिर कुरेशी, मोहम्मद सलीम बागवान, पूर्व पार्षद सर्वश्री महेन्द्र कटारिया, मोहम्मद सलीम मेव, सुदीप पटेल के अलावा सर्वश्री मुबारिक शैरानी, विजय चौहान, इक्का बेलूत आदि ने भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Play sound