


रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के तत्वावधान में गुरुनानक भवन सिंधी गुरुद्वारे विरियाखेड़ी स्थित 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि स्वरूप शिक्षाविद् डॉ मुरलीधर चांदनीवाला रहें संपूर्ण जीवन ही योग हैं योग महाकुंभ हम सब जुड़े औरों को भी जोड़े स्वस्थ समृद्ध समाज का नवनिर्माण करें विशेष अतिथि रेलवे सुरक्षा बल के निलेश शर्मा पूर्व पार्षद बबीता नागर संगठन पदाधिकारियों द्वारा दिप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मध्यप्रदेश योग आयोग अध्यक्ष केबिनेट मंत्री वेदप्रकाश शर्मा विशेष तौर पर 23/04/23 रविवार प्रात 6 बजे योग शिविर में सम्मिलित होगे उसके बाद प्रातः 9 बजे से 10बजे योग शिक्षक सम्मेलन गुरुद्वारा शिन्धु भवन में सम्बोधित कर योग शिक्षकों को सम्मानित करेंगे प्रेम पूनिया प्रदेश प्रभारी पतंजलि युवा भारत ने बताया रतलाम जिले के समस्त पतंजलि संगठन योग कक्षाओं के योगगुरु व साधक भाग लेंगे।
युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा अपार उपाध्याय राजेश चांदवानी द्वारा योग सत्र लिया गया वहीं गायक मनीष वैष्णव युवा संगीतज्ञों द्वारा संगीतमय भजनों के साथ आनंद स्वरूप साधक भक्तियोग में प्रवाहित हुए यज्ञाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य द्वारा वातावरण शुद्ध करने के लिए प्रतिदिन औषधीय यज्ञ हवन किया जा रहा है महामंत्री सुश्री जयश्री राठोड़ उत्तम शर्मा राजश्री राठौड़ सीमा वर्मा प्रकाश बिलाला द्वारा योग शिक्षकों को आवश्यक योग परामर्श आगामी दिशानिर्देशों से अवगत कराया जा रहा है।