श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला झुमरी तिलैया कोडरमा के बच्चे अक्षय तृतीया दान दिवस पर मुनि श्री निर्वेगसागर जी महाराज ससंध को आहार दान किया

झुमरीतिलैया। श्री दिगंबर जैन समाज के नेतृत्व में परम पूज्य मुनि श्री 108 निर्वेगसागर जी महाराज के सानिध्य में अक्षय तृतीया महापर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया जिसमें आज प्रातः देवाधिदेव 1008 आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर भव्य महामस्तकाभिषेक एवं मुनि श्री के मुखारबिंद से बृहद शांति धारा के साथ अक्षय तृतीया महापर्व की संगीतमय पूजन किया गया इसके पश्चात मुनि श्री कहा कि अक्षय तृतीया जैन धर्मावलम्बियों का महान धार्मिक पर्व है। इस दिन हज़ारों वर्ष पहले जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री ऋषभदेव भगवान ने एक वर्ष की पूर्ण तपस्या करने के पश्चात इक्षु (गन्ने) रस से आहार किया था। राजा श्रेयांस ने भगवान आदिनाथ को आहारदान देकर अक्षय पुण्य प्राप्त किया था, अतः यह तिथि अक्षय तृतीया के रूप में मानी जाती है।आज आचार्य विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों के द्वारा मुनि श्री को नवधा भक्ति के साथ आहार दिया और बच्चों ने कई नियम भी लिया ।मुनि श्री ने पाठशाला के बच्चों को विशेष आशीर्वाद दिया। आज का आहार देने का सौभाग्य नरेंद-वीणा झांझरी,ओर मीरा-प्रदीप छाबडा के परिवार को प्राप्त हुआ। कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा, नविन जैन ने उक्त जानकारी दी।

Play sound