श्री राजपूत नवयुवक मंडल का 22 वां सामूहिक विवाह सम्पन्न

रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल के तत्वावधान में श्री राजपूत समाज की 22 वां सामूहिक विवाह एवं तुलसी विवाह राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पर सम्पन्न हुआ। विवाह समारोह में तुलसी विवाह के साथ ही 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह वैदिक रिती से सम्पन्न किया गया। समारोह के प्रारम्भ प्रात: 09.30 बजे वर का चल समारोह श्री राजपूत धर्मशाला हाथीखाना से निकाला गया जो कि महलवाड़ा, पैलेस रोड़, डालुमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड़ होता हुआ पुन: राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पहुंचा यहां वधु पक्ष द्वारा बारात की अगवानी कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात वैदिक रीति से सामूहिक विवाह एवं तुलसी विवाह समारोह सम्पन्न किया गया । तुलसी विवाह के मुख्य यजमान श्रीमती विष्णुकांता वीरेंद्र सिंह सोलंकी (बदनावर) थे। विवाह समारोह पश्चात श्री राजपूत नवयुवक मंडल द्वारा नव वर-वधुओं को समाज की ओर से भेंट प्रदान की गई। साथ ही उपस्थित समाजजनों ने भी सभी वर-वधुओं को उपहार भेंट प्रदान कर शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में राजेन्द्रसिंह गोयल, शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, किशोर सिंह चौहान, चरणसिंह जाधव, मनोहरसिंह चौहान, सुरेशसिंह चावड़ा, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रेमसिंह सिसौदिया, महेन्द्रसिंह राठौर, महेन्द्रसिंह चौहान, कोमल सिंह राठौर, रघुवीरसिंह सांकला, भरतसिंह सोलंकी, चेनसिंह सांकला, राजेशसिंह चौहान, अंकितसिंह सिसौदिया, ज्ञानेश्वरसिंह परिहार, रामभवन सिंह कछावा, जोगेन्द्र सिंह सिसौदिया, स्वरूपचंद झाला, प्रेम सिंह राठौर, भरतसिंह पंवार, देवी सिंह राठौर, दाडम सिंह राठौर, नरेन्द्रसिंह सोलंकी, विजय सिंह चौहान, रणजीत सिंह राठौड़, श्रीमती राजेश्वरी राठौर, उषा पंवार, कविता देवड़ा, प्रीति सोलंकी,मंजुला गेहलोत, सीमा देवड़ा, गायत्री चौहान, पुष्पा चौहान, जया गोयल, किरण गोयल, आशा राठौर, बसंती ठाकुर सहित जिले सहित राजस्थान, गुजरात के समाज बंधु उपस्थित थे ।

Play sound