रतलाम । ईद के मुबारक मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुरानी ईदगाह पर मुस्लिम धर्मावलंबियों को बधाई दी! शहर काजी साहब अहमद अली जी को पुष्पमाला पहनाकर ईद की मुबारकबाद दी गई।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, गणेश यादव, उपाध्यक्ष अमर सिंह शेखावत, प्रवक्ता जोयब आरिफ, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरेशी वहीद शेरानी, सलीम बागवान, पूर्व पार्षद फैय्याज मंसूरी, इक्का बैलूत, भरत सेन, विजय उपाध्याय, सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।