रतलाम। मुस्लिम समाज की अग्रणी संस्था अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी द्वारा हर साल की तरह ईद के मुबारक मौके पर काटजू नगर स्थित निर्मला भवन में शहर काजी अहमद अली के मुख्य आतिथ्य व अंजुमन कमेटी सदर याहया खान, नायाब सदर मोहम्मद परवेज निखार की मौजूदगी में शहर काजी एवं निर्मला भवन में सिस्टर को पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला से सम्मान कर ईद की मुबारकबाद देकर मिठाई वितरित की और बधाई दी। अंजुमन सदर खान व नायब सदर निखार ने सभी शहर वासियों को भी ईद व परशुराम जयंती की मुबारकबाद दी। इस मौके पर रफीक मंसूरी, इकराम बैलूत, शहजाद खान ,मोहम्मद रशीद मंसूरी, जाहिद मंसूरी ,साजिद कप्तान, वाहिद खान, अनवर मेव, इकरार चौधरी, रशीद अंसारी, इमरान खान मौजूद थे।