महापौर श्री पटेल ने किया कार्य का शुभारंभ

रतलाम 22 अप्रैल । वार्ड क्रमांक 23 रामगढ़ में तैलियों की सड़क से पूर्णेश्वर महादेव मंदिर तक की सड़क के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद व विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, वरिष्ठ नेता श्री अशोक जैन ‘‘लाला’’, वार्ड संयोजक श्री आशीष पंडित तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद व विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी ने बताया कि उक्त सड़क का डामरीकरण 10.38 लाख की लागत से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।