रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति के तत्वाधान में गत वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी । इस अवसर पर त्रिवेणी स्थित जगतगुरु शंकराचार्य मंदिर पर दिनांक 25 अप्रैल 2023 मंगलवार को प्रात: 9.00 अभिषेक कर पूजन किया जावेगा, पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण की जावेगी। इस धार्मिक आयोजन मैं नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील पंडित रामचंद्र शर्मा, कोमल सिंह राठौर पूर्व विधायक, कन्हैयालाल मौर्य, रमेश व्यास, प्रेम उपाध्याय, लालचंद टांक,नवनीत सोनी, अनिल झालानी , डॉ राजेंद्र शर्मा, बृजेशनंदन मेहता, पुष्पेंद्र जोशी, राजेश दवे, गोपाल जवेरी, बंसीलाल वर्मा, मोहनलाल मिंडिया, सत्यनारायण पालीवाल, महेश व्यास, चेतन शर्मा, गोपाल शर्मा, बसंत पंड्या, सत्यदीप भट्ट, नीलेश सोनी, श्रीमती ताराबेन सोनी, राखी व्यास, हन्सा व्यास आदि ने की ।