आर्य समाज द्वारा श्री वेद प्रकाश शर्मा का सम्मान किया गया

रतलाम। मध्य भारत आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक में एमपी योग आयोग के अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा जी का सम्मान आर्य समाज के पदाधिकारी राजेंद्र बाबू गुप्ता, लल्लन सिंह ठाकुर, रामकुमार यादव, सुभाष सोनी, प्रकाश अग्रवाल,कलजीत सिंह,निधि अग्रवाल एवं सदस्य गण उपस्थित कार्यक्रम में सभा प्रधान श्री प्रकाश आर्य एवं सभा मंत्री श्री अतुल वर्मा का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। प्रांत सभा की बैठक में आर्य समाज के कार्यक्रम को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। महर्षि दयानंद की 200 वी वर्षगांठ तथा आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार श्री प्रकाश अग्रवाल ने माना।

Play sound