आचार्य विद्यासागर पाठशाला झुमरीतिलैया के बच्चों के द्वारा अक्षय तृतीया के दूसरे दिन गौशाला में जाकर चारा ,गुड़ खिलाया गया

झुमरीतिलैया। आज प्रातः आखातीज के दूसरे दिन जैन समाज के सैकड़ों बच्चों द्वारा देवाधिदेव 1008 श्री पारसनाथ भगवान का अभिषेक देखा एवं परम पूज्य मुनि श्री 108 निर्वेग सागर महाराज के मुखारबिंद से शांतिधारा के साथ रविवारीय पूजन किया गया। आचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रत्येक रविवार को दोनों मंदिर जी मे प्रातः पूजन और संदया में आरती ओर स्वाध्याय करते हैं । आज सभी बच्चे एवं जैन पाठशाला की जैन शिक्षिका गौशाला परिषद गए जहां पर छोटे बड़े गाय गौशाला में दान हेतु चारा प्रदान किया गया। जैन सुशील-शशि छाबड़ा की सुपोत्री काशवी के जन्मदिन के उपलक्ष में ओर जैन महिला समाज ,पाठशाला के बच्चों की तरफ से गाय हेतु चारा गुड़ भूसा हरी सब्जियां आदि दान किया गया। साथ ही बच्चों को रविवारीय प्रभावना का वितरण जैन प्रदीप-मीरा छाबड़ा की सुपोत्री कियाना के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिया गया।
ओर सभी बच्चों को दान देने की भावना को समझाया सभी बच्चों को बताया कि वह गो माँ का दान सबसे बड़ा दान होता है हम लोग को गाय के साथ सभी जीवो की रक्षा करनी चाहिए ओर जीव की रक्षा करने से अनंत पुण्य का फल मिलता है। मुनि श्री ने कहा कि ब जीव दया जैन धर्म का सार है जीव दया से बड़ा कोई धर्म नहीं है साथ ही सभी बच्चों को बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया ओर कहा कि धर्म की शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी बच्चों को देना चाइये। कोडरमा मीडिया प्रभारी जैन राज कुमार अजमेरा, नविन जैन ने उक्त जानकारी दी।