जावरा (अभय सुराणा) । जैन धर्म के इतिहास में अक्षय-तृतीया का बड़ा महत्त्व वर्णित है। जैन जगत ने इस पर्व को तप शक्ति का प्रतीक माना हे। आज के दिन भगवान आदिनाथ के 13 महीने के तप का पारणा इक्षु रस ( गन्ने के रस ) से हुवा था। जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा जैन मंदिर पिपली बाजार के बाहर इक्षु रस पिलाकर तप की अनुमोदना की।सभी समाज जनों ने भगवान आदिनाथ की पूजा अर्चना कर करने के पश्चात प्रभावना में इक्षु रस ग्रहण किया ।
जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार सचिव सौरभ मेहता कोषाध्यक्ष आयुष चोरड़िया उपाध्यक्ष हर्षित पगारिया धर्मेश खारीवाल, दिनेश भंडारी नरेंद्र कांठेड़ वीरेंद्र खेमसरा मनीष पावेचा अंकित जैन, अंकित जैन वकील,मितेश धोखा राहुल बरैया पीयूष पामेचा सुधीर कोचटा विकास मेहता ललित पोखरना अंकित भण्डारी आदि साथियो ने अपनी सेवाएं दी।