आद्य जगतगुरू शंकराचार्य जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई

रतलाम । आद्य जगतगुरू शंकराचार्य जी की जयंती श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आज आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जी के प्राकट्य दिवस पर त्रिवेणी तट पर स्थित  शंकराचार्यजी के मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव देवस्वरूपानंद जी (अखंड ज्ञान आश्रम) व पं. शिव शंकर जी दवे के सानिध्य में पंडित अवध नारायण दुबे के द्वारा अभिषेक, पूजन कर आरती  की गई । इस अवसर पर उपस्थित धर्मालुजनों द्वारा भी शंकाराचार्यजी का अभिषेक पूजन कर धर्म लाभ लिया ।
इस अवसर पर संरक्षक पूर्व विधायक कोमल सिंह राठौड़, पं. रामचंद्र शर्मा, अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, उपाध्यक्ष रमेश व्यास, लालचंद टांक, सचिव नवनीत सोनी, कोषाध्यक्ष बृजेश नंदन मेहरा, अनिल झालानी, डॉ. राजेंद्र शर्मा, प्रेम उपाध्याय, राजेश दवे, एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा, गोपाल जवेरी, बंसीलाल शर्मा, सूरजमल टांक, सत्यनारायण पालीवाल, चेतन शर्मा, बसंत पांड्या, बद्रीलाल परिहार, मुन्नालाल शर्मा, अनिल पुरोहित, सत्यदीप भट्ट, निलेश सोनी, क्षितिज ठाकुर, विजय सोनी, मनोज शर्मा, सतीश भारती, सतीश राठौर, रवि पंवार, राधावल्लभ पुरोहित, अशोक देवड़ा, सतीश राठौर जानी, सत्तू पहलवान, लक्ष्मण पहलवान, प्रशांत व्यास, नारायण राठौर, योगेश सोनी, दिनेश दवे, श्रीमती तारा बेन सोनी, राखी व्यास, किरण सोनी, सावित्री सोनी सहित सर्व ब्राह्मण समाज के गणमान्य जन आदि उपस्थित थे ।