मुनिश्री पीयूषचन्द्र विजयजी के चतुर्थ वर्षीतप पारणोत्सव का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

डोंगरीपाडा (दहाणु) । परोपकार सम्राट आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के सुशिष्य परम पूज्य वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.के चतुर्थ वर्षीतप पारणा एवं सामुहिक वर्षीतप पारणोत्सव एवं श्री राजेंद्र ऋषभ वाटिका धर्मशाला उद्घाटन समारोह निमिते त्रिदिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का भव्यतम कार्यक्रम श्री मोहनखेडा़ गुरुधाम तीर्थ डोंगरीपाडा दहाणु में धूमधाम से संपन्न हुआ। गुरुभगवंतो का भव्य प्रवेश के साथ 21 अप्रैल से महोत्सव का स्नात्र पूजन के सह शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन शांतिधारा अभिषेक पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन अगंरचना भक्तिभावना का लाभ एक गुरुभक्त द्बारा लिया गया। अतिथियों एवं लाभार्थियों द्वारा भव्य हस्तिनापुर नगरी मंडप का उद्घाटन किया गया। गुरुभगवंत ने‌ वासक्षेप प्रदान किया। सकल श्रीसंघ ने गुरु भगवंत की सामुहिक गुरु वंदना की पश्चात चतुर्थ वर्षीतप तपस्वी श्री पीयूषचंद्र विजयजी म.सा.ने मंगलाचरण किया। युवा प्रवचनदक्ष ने प्रवचन फ़रमाया। प्रातःअष्ट प्रकारी पूजन एवं दोपहर तथा संध्या प्रभु एवं गुरु आरती का आयोजन हुआ। रात्रि भावना में अहमदाबाद से आये संगीतसम्राट आशीष जैन ने भक्ति की धूम मचायी। दहाणू गांव के बालक बालिकाओं ने सुंदर नृत्य एवं‌ वंकचुल के प्रभावशाली नाटीका प्रस्तुत की।
दूसरे दिन उवसग्हरं स्तोत्र से परमात्मा का अभिषेक हुआ पश्चात गुरुदेव के प्रवचन हुए। धुम्बडिया राज. निवासी गांधी मेहता परिवार से सैकड़ों परिजन पधारे। दोपहर के गुरुपद महापूजन हुआ संध्या में गांव सांझी एवं मेहंदी वितरण कार्यक्रम हुआ तथा प्रभुजी एवं गुरुदेव की भव्य अगंरचना एवं ‌भक्ति भावना का कार्यक्रम हुआ पश्चात हजारों गुरुभक्तों की जनमेदनी के बीच श्री राजेंद्र ऋषभ वाटिका नुतन धर्मशाला का भव्य उद्घाटन माननीय विधायक श्रीमान भरतजीसेठ गोगावाले विधायक श्रीमान विनोदजी निकोले एवं‌‌ मुंबई समाज सेविका श्रीमती रेखाबेन एवं कांतिलालजी शाह के कर कमलों एवं पधारे हुए अतिथि-लाभार्थी एवं गुरुभक्तों के द्वारा किया गया। गहूंली कर बंधु बेलडी़ एवं संत साथियों का आगमन हुआ। परमात्मा एवं दादा गुरुदेव एवं परोपकार सम्राट के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूपदीप किया गया। पीयूष बाबजी ने तीर्थ विकास को अपने गुरुदेव का शुभ आशीर्वाद बताया एवं उनकी कृपा से तीर्थ चौमुखी विकास कर रहा है।इसमौके पर विधायक श्रीमान भरतजी सेठ गोगावले ने 51000 रु की नगद राशि साधारण जाते में जमा करवाई । ट्रस्ट मंडल ने सभी मुख्य अतिथियों एवं लाभार्थियों एवं अतिथि का बहुमान किया। दोपहर 12:39 बजे भव्य राजेंद्र सुरी गुरुदेव का महापूजन लाभार्थी धुंबडिया निवासी गांधी मेहता परिवार द्वारा हजारों गुरुभक्तों की जनमेदनी के बीच प्रारंभ हुआ एवं श्री पीयूषचंद्र विजयजी ने एक से बढ़कर एक गीतों के साथ महापूजन का संचालन किया एवं दादा गुरुदेव श्री राजेंद्रसूरी की अद्भुत अलौकिक महिमा का वर्णन बताया । बंधुबेलडी ने भक्ति संगीत के साथ महापूजन का समा बांध दिया जिसे सुनकर लोग अभिभूत हो गुरुभक्ति के दीवाने बने। गांव सांझी एवं भक्ति की धूम मचाई गई जिसमें विशिष्ट प्रभावना का लाभ विशाल जन संख्या में पधारे गुरुभक्तों एवं महिला समूह को मिला। राजस्थान झालावाड़ से पधारे लाला मस्ताना ने भक्ति की धूम मचाई। दिनभर हजारों की संख्या में पधारे लोगों ने धर्मोत्सव का लाभ लिया। महोत्सव का तीसरा दिन विराट वातानुकूल बने डोम में पारणोत्सव धर्मसभा एवं पारणे का आयोजन किया गया। सकल श्रीसंघ ने गुरु भगवंत को गुरुवंदन किया चतुर्थ वर्षीतप के तपस्वी मुनि श्री पीयूषचंद्रविजयजी ने मंगलाचरण किया। रजत विजयजी ने वर्षीतप महिमा का वर्णन किया। साध्वी श्री कीर्तिसुधाजी एवं मुनिश्री प्रीतियश विजयजी ने पीयूष बाबजी के इस तप को महान बताया ओर कहां सबको लेकर चलने का विशिष्ट गुण इनमें है एवं संघ की बागडोर को संभालने एवं आगे बढ़ाने में समर्थ एवं सक्षम है। पीयूषचंद्र विजयजी ने बताया कि चारों वर्षीतप में राजेंद्र-विद्या-ऋषभ सूरी गुरुदेव की कृपा मेरे साथ रही तप की लब्धि से कई प्रकार की बीमारियां नष्ट हो गई। इसलिए हमेशा तप करने का भाव मन में बना रहता है। त्रिस्तुतिक संघ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष संतोषजी नाकोड़ा उपाध्यक्ष सुभाषजी कोठारी महामंत्री शौकीनजी और मध्यप्रदेश से आए गुरुभक्तों ने अभिनंदन पत्र एवं कामली अर्पण की। रखबचंदजी सोलंकी परिवार ने गुरुपूजन का लाभ लिया। तपस्वी वधामणा का लाभ रमेशजी ओटमलजी बागरा वाला को प्राप्त हुआ जिसमें सोना चांदी एवं मोती से तपस्वी मुनिश्री एवं श्रावक श्राविका को संगीत एवं भक्ति से बधाया गया इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए हजारों लोग पांडाल में भक्ति से खड़े होकर नाचने झूमने लगे। मध्यप्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात दक्षिण भारत तमिलनाडु कर्नाटका से पधारे सैकड़ों श्रीसंघ एवं अनेकों गुरुभक्त परिवारों ने कामली एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किया। संजयजी सेठ परिवार द्वारा मुनि भगवंत एवं तपस्वीयो को गन्ने रस से पारणा करवाया गया। पधारे हुए हजारों भक्तों के लिए गन्ने के रस की व्यवस्था उघमचंद जी भंवरजी साजी परिवार भीनमाल मुंबई को प्राप्त हुआ। अक्षय तृतीया के संपूर्ण दिवस का लाभ थराद निवासी वोहरा जीवीबेन मफतलाल त्रिभुवनदास परिवार हाल अहमदाबाद के द्वारा लिया गया। एक रूम का लाभ हितेश वाणीगोता दासपा एवं एक रूम का लाभ श्रीमान ————– ने लिया। भोजनशाला की कायमी तिथि में अनेकों गुरुभक्तों ने लाभ लिया। जीवदया में भी सुंदर लाभ मिला। अनिताबेन रविंद्रजी तलेगांव द्वारा ज्ञान सामग्री वितरण की गई। पूना के समीप तलेगांव श्रीसंघ की भावभरी विनंती पर बंधु बेलड़ी ने चातुर्मास की सहमति प्रदान की सहमति होते ही संपूर्ण पंडाल हर्ष उल्लास वातावरण में जयकारों से गुंजायमान हो गया। अजरामर संप्रदायिक स्थानक के साधु साध्विओं का भी पदार्पण हुआ। आदिनाथ पंचकल्याणक पूजन किया गया। प्रभुजी एवं दादा गुरुदेव की भव्य अंग रचना एवं भक्ति भावना हुई। पूजा विधि कारक जितेंद्र भाई एवं अभिषेक जैन आगर के द्वारा पढ़ाई गई एवं संगीतकार योगेश भाई एंड ग्रुप नागदा वाले ने भक्ति करवाई।