महापौर परिषद ने 1 जेसीबी व 2 डम्पर क्रय करने की दी स्वीकृति
रतलाम 27 फरवरी । महापौर श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर व नागरिकों की हित के प्रस्तावों के साथ ही नगर के छोटे-बड़े नालों की सफाई हेतु 1 जेसीबी व 2 डम्पर क्रय करने के महापौर श्री पटेल व स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव को सदस्यों ने एकमत से स्वीकृति प्रदान की।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर के छोटे-बड़े नालों की सफाई तीव्र गति से किये जाने सफाई कार्य में ओर अधिक संसाधनों के दृष्टिगत 1 जेसीबी मशीन व 2 डम्पर शीघ्र क्रय किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
शहर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु अमृत 2.0 योजनान्तर्गत धोलावाड़ डेम (सरोज सरोवर) स्थित इनटेक, नवीन इनटेक, मोरवानी स्थित जल शुद्धिकरण संयंत्र एवं ऋतुराज संप पर मोटर पम्प प्रदाय एवं स्थापना के कार्य एवं सूटेबल मेकेनिकल एण्ड इलेक्ट्रीक एसेसरीज एण्ड इलेक्ट्रीकर पेनल लगाने की 4,66,10,000/- न्यूनतम दर निविदा को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा रिटायर्ड कॉलोनी, होमगार्ड कॉलोनी, डोसीगांव, दिलीप नगर, उंकाला रोड पर नवनिर्मित सांस्कृतिक भवन व नगर के अन्य स्थानों पर निर्मित होने वाले सांस्कृतिक भवनों के किराया शुल्क के तहत उठावना कार्यक्रम हेतु 500/- प्रतिदिन, पगड़ी कार्यक्रम हेतु प्रतिदिन का किराया 5000/- सफाई शुल्क 1000/-, विद्युत शुल्क 500/- व अन्य सभी कार्यक्रमों हेतु प्रतिदिन किराया 5000/-, सफाई शुल्क 1000/- विद्युत शुल्क धरोहर राशि 3000/- रूपये तय किया गया। इसके अलावा बैठक में निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की कार्य अवधि बढ़ाई गई।
आयोजित बैठक में महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी,राजू सोनी, रामलाल डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे के अलावा सर्वश्री राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।