कस्तुरबानगर जैन मंदिर के पीछे वाली सड़क का होगा सीमेंटीकरण

महापौर श्री पटेल व निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 27 अप्रैल । वार्ड क्रमांक 9 स्थित कस्तूरबा नगर जैन मंदिर के पीछे सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर श्री प्रह्लाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर जी पुरोहित, नेता पक्ष श्री भगत भदौरिया, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी ने बताया कि उक्त सड़क का सीमेंटीकरण 19.65 लाख की राशि से किया जायेगा निर्माण कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, पार्षद श्रीमती अनिता-जयेश वसावा के अलावा सर्वश्री दीपक राज पुरोहित, गुलाब राव जगदाले, गोपाल गुप्ता, देवशंकर पांडे, जगदीश उपाध्याय, भास्कर पाई, चेतन टांक, सतीश तिवारी, शक्ति सिंह सिसोदिया, दीपक शर्मा, कमलेश जैन, के. एन.भट्ट, प्रकाश परवाना, पल्लवी मांजरेकर, पद्मा सिसोदिया, विद्या गुप्ता, इंद्रा सिसोदिया, विजय निनामा, पाठक जी, श्याम सुंदर भाटी, संजय मोदी, संतोष लालवानी, अशोक पाटीदार, चंद्र सिंह पंवार, आनंद पाल, अभय कांबली, रघुवीर सिंह, हितेश गायकवाड, रवि परमार, विजय डोडियार, पीनू गायकवाड, उपयंत्री मनीष तिवारी सहित मातृ शक्ति,कार्यकर्तागण एवं क्षेत्र के आमजन उपस्थित थे। आभार पूर्व पार्षद पवन सोमानी ने माना।