निगम आयुक्त श्री गहरवार द्वारा सफाई कार्य का निरीक्षण

नियमित रूप से सफाई का कार्य करने के दिये निर्देश

रतलाम 27 अप्रैल । नगर की सफाई व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री ए.पी.एस. गहरवार द्वारा सत्त निरीक्षण किया जा रहा है जिसके तहत 27 अप्रैल गुरूवार को वार्ड क्रमांक 36 के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधितों को दिये।
निगम आयुक्त श्री गहरवार ने कालिका माता मंदिर परिसर, झाली तालाब, पुरोहितजी का वास, गुलमोहर कॉलोनी, षनि गली आदि स्थानों का निरीक्षण कर सड़क, गली, नालियों की सफाई नियमित रूप से करवाये जाने के निर्देश संबंधित को दिये साथ ही झाली तालाब के आसपास क्षतिग्रस्त हुए पेवर ब्लॉको की मरम्मत कराये जाने के भी निर्देश संबंधितों को दिये।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री गहरवार ने दुकानदारों को अपनी दुकान में गीले एवं सूखे कचरे के लिये पृथक-पृथक कचरा पात्र अनिवार्य रूप से रखे जाने की समझाईश दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, र्षद प्रतिनिधि श्री राजेश माहेश्वरी, झोन प्रभारी, वार्ड दरोगा आदि उपस्थित थे।