जावरा (अभय सुराणा) । जावरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा को पुनः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर जावरा के अध्यक्ष बनने पर नगर पालिका अध्यक्ष सहित उपस्थित पार्षदों ने फूल मालाओं से स्वागत किया, आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मोहम्मद युसूफ कडपा, नगर पालिका अध्यक्ष अनम स्वास्थ्य समिति चेयरमैन श्रीमती यास्मीन, जलकर समिति चेयरमैन नरगिस यात्रा समिति चेयरमैन श्रीमती कविता कल्याणे लोक निर्माण समिति चेयरमैन इरफान मुबारक हुसैन श्रीमती नूरजहां कडपा, जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी अपील समिति चेयरमैन आशिफ कबाड़ी जिला एनएसयूआई अध्यक्ष पप्पू चारोलिया पार्षद रशीदा बी इमरान मंसूरी विनोद ओरा, आमिर खान इमरान खान अहमद भाई अनिश कल्याणे आदि उपस्थित थे। यहा यह उल्लेखनीय है कि सुशील कोचटा के ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए जावरा नगर पालिका में 12 वर्षों बाद कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत लाकर अपना परचम लहराया है।