महापौर श्री पटेल के निर्देश पर श्री शर्मा द्वारा शहर के विभिन्न नालो का निरीक्षण

रतलाम 28 अप्रैल । बारिश के पूर्व शहर के सभी छोटे बड़े नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कराने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह के साथ शहर के विभिन्न नालों का निरीक्षण कर सफाई से शेष बचे नालों की सफाई का कार्य तेजी से करवाये जाने के निर्देश दिये।
स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा ने पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर, मदीना मस्जिद, सुभाष नगर आदि नालों का निरीक्षण किया। मदिना मस्जिद नाले के निरीक्षण के दौरान पाया कि सफाई उपरांत कतिपय व्यक्तियों द्वारा नाले में कचरा डाला जा रहा है इस पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान श्री विशाल शर्मा ने निर्देशित किया कि सफाई से शेष बचे नालो की सफाई का कार्य तेजी से किया जाये जिससे बारिश के पानी के बहाव में सुगमता होकर जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।