रतलाम 28 अप्रैल । नगर निगम विकास शाखा के भृत्य श्री शांतिलाल राठौड़ व लोक निर्माण विभाग के स्थायीकर्मी श्री अब्दुल कय्यूम की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में भाव-भीनी विदाई दी गई।
पार्षद श्री वहीद शैरानी, श्री मोहम्मद सलीम बागवान, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, कार्यालय अधीक्षक श्री रामचन्द्र शर्मा ने अपने पृथक-पृथक उद्बोधन में श्री राठौड़ व श्री कय्यूम द्वारा अपने सेवाकाल में किये गये कार्यो प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविश्य की कामना की। इस अवसर पर श्री राठौड़ व श्री कय्यूम को साफा बांधकर व शाल-श्रीफल तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्री राठौड़ व श्री कय्यूम का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल ने किया व आभार श्री सुरेश सोलंकी ने माना।