मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड़ को जिले के हर विधानसभा क्षेत्र मे 100 लोग सुनेगे- जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा

रतलाम 29 अप्रैल 2023 । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है, जो गैर राजनैतिक है। ’’मन की बात’’ कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड का आयोजन 30 अप्रैल को होगा। रतलाम जिले मे इस एपिसोड़ को हर विधानसभा के 100 बूथों पर 100 लोग सुनेगे। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 64100 बूथों और 25 हजार चिह्नित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिले के सभी 1295 बूथों पर इसे भाजपा कार्यकर्ता आयोजित करेगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने मीडिया को बताया कि ’’मन की बात’’ कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड कार्यक्रम में नए इनोवेटिव आइडिया का काम करने वाले लोगों को जोड़ा जावेगा। जिले मे होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ मन की बात को सुनेंगे। इससे जिले सहित प्रदेश के सभी बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उन्होने बताया कि वे आलोट विधानसभा के बूथ क्रमांक 108 मनुनिया महादेव मंदिर ग्राम मे मन की बात कार्यक्रम में शामिल होगे। जिले के सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी अलग-अलग केन्द्रों पर कार्यक्रम संयोजित करेगे। प्रदेश स्तर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर उज्जैन ग्रामीण, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ग्वालियर, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा उज्जैन नगर के भेरूगढ वार्ड के वीर सावरकर सामुदायिक भवन में बूथ क्रमांक 5, 6, 7, 8 के संयुक्त कार्यक्रम में, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जबलपुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली के कालका, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला के बिछिया, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक छतरपुर, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी भोपाल के हुजूर विधानसभा के बूथ क्रमांक 51 तथा मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के साथ प्रधानमंत्रीजी को सुनेंगे।
श्री लुनेरा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम के 100वे एपिसोड़ को लेकर सभी उत्साहित है। भोपाल के गोविन्दपुरा विधानसभा में 5 हजार से अधिक महिलाएं एक साथ मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। बडवानी जिले में जनजाती भाई बहन अपने वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरे प्रदेश भर में पार्टी के कार्यकर्ता नए प्रयोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायेगे| रतलाम जिले मे भी इस एपिसोड़ को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री निर्मल कटारिया द्वारा व्यापक तैयारीया की गई है।
मन की बात के 100 वे एपिसोड मे अधिक से अधिक सहभागिता का आव्हान्
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय ने जावरा प्रवास के दौरान शनिवार को मीडिया से चर्चा मे प्रधानमंत्री श्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वे एपिसोड मे आमजन से अधिक से अधिक सहभागिता करने का आव्हान् किया। श्री लुनेरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता है। उन्हे सुनने के लिए सभी लालायित है। जावरा विधायक डॉ.पांण्डेय ने इस मौके पर बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र मे 100 बूथों पर 100-100 लोग मन की बात कार्यक्रम सुनेगे। उन्होने भी आमजन से इस कार्यक्रम अधिक से अधिक जुडने का आव्हान् किया।