हनुमान ताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर नागरिकों को दिया स्वच्छता का संदेश

रतलाम 2 मई । महापौर श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों को लक्षित करते हुए जागरूकता और सिटीजन इंगेजमेंट गतिविधियों के तहत मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महाअभियान के तहत 30 अप्रैल को हनुमान ताल पर  व्यापक स्वच्छता अभियान आरम्भ किया गया जिसमें नगर पालिक निगम की एचएमएस टीम, और आम जनों ने भाग लिया गया । उपस्थित सभी जन द्वारा तालाब के किनारों पर पड़े कचरे जैसे कपड़े, प्लास्टिक, पालीथीन,नारियल इत्यादि प्रकार के कचरे को टीम द्वारा बड़े बोरो में एकत्रित किया गया व कचरा वाहन बुलवाकर उसने सारा कचरा डाला गया इसके साथ ही समस्त कचरे को कचरा वाहन के माध्यम से निकाय के जुलवानिया स्थित डत्थ् सेंटर पर पहुचाया गया जहाँ उसका तोल भी करवाया गया जो 432 किलोग्राम कचरा निकला जिसका एमआरएफ सेंटर पर सग्रेगेशन करवाकर निस्तारण भी करवाया गया।इसके उपरांत सभी जन में आगे से तालाब को साफ सुथरा रखने व गंदगी न फैलाने प्लास्टिक पॉलीथीन का उपयोग न करने की शपथ ली। साथ ही यह अभी निरतंर जारी रहेगा और जहाँ पर भी इस तरह का कचरा पाया जाता है उसे जन समुदाय की भागीदारी करते हुए साफ किया जाएगा और शहर को स्वच्छता में सबका साथ के साथ साफ किया जाएगा।