विश्व के सभी धर्मों का प्रवेश द्वार ही शांति और सद्भाव है – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

दलोदा स्टेशन महावीर स्वास्थ्य केंद्र 5 मई 2023 । जीवन में शांति के अभाव में अमृत जैसा भोजन भी शहर के रूप में परिवर्तित हो जाता है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने वैराग्य वती चंदना के दीक्षा महोत्सव शुभारंभ पर संबोधित करते कहा कि विश्व की संपूर्ण संपत्ति दान देकर भी सुकून और शांति को खरीदा नहीं जा सकता और नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि जिस धर्म माध्यम से आंतरिक शांति भंग होती है वह भी पाप में परिवर्तित हो जाएगा। मुनि कमलेश ने बताया कि विश्व के सभी धर्मों का प्रवेश द्वार ही शांति और सद्भाव है पर पदार्थों में शांति ढूंढना मृगतृष्णा के समान है।
राष्ट्रसंत ने बताया कि मानसिक अशांति ही ब्लड प्रेशर हार्ड अटैक ब्रेन हेमरेज आदि रोगों की जननी है और आत्मा को दुर्गति का मेहमान बनाती है । जैन संत ने बताया कि आध्यात्मिक चिंतन ही अशांति से मुक्त कर सच्ची और स्थाई शांति प्रदान कर सकता है।
प्रवर्तक विजय मुनि जी ने आसक्ति को ही अशांति का मूल कारण बताया है देहा सक्ति भी आध्यात्मिक साधना में बाधक है। उप प्रवर्तक चंद्रेश मुनि जी ने कहा कि आसक्ति का त्याग के बिना असीम आनंद की अनुभूति नहीं हो सकती।
महासती प्रियदर्शना जी एवं कल्प लता जी ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया तपस्वी घनश्याम मुनि अरिहंत मुनि अभिजीत मुनि मंगल मुनि सहित चतुर्धवि संघ ने मुनि कमलेश के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की पुलिस प्रशासन की सेवाएं प्रशंसनीय रही दीक्षार्थी बहन चंदना का दीक्षा समारोह 7 मई से प्रारंभ होगा 11 मई को भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र में दीक्षा स्वीकार करेगी ।
दीक्षा प्रसन्न पर मालवप्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि उप प्रवर्तक अभी ग्रह धारी श्री राजेश मुनि जीउप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि कौशल मुनि जी अक्षत मुनि जी जी राजाराम मुनि महासती रमणीक कंवर जी रंजना करीब 21 साधु साध्वी दीक्षा समारोह में भाग लेंगे श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ दलोदा एवं भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख श्री शिसीर षपटवा ने बताया किदीक्षा समारोह को लेकर विभिन्न समितियां गठित कर भव्य तैयारी चालू कर दी है।

Play sound