रतलाम 07 मई 2023। शासन की स्वामित्व योजना अंतर्गत रतलाम जिले के 1 लाख 17 हजार 848 परिवारों को लाभान्वित किया गया है। उक्त परिवारों को योजना अंतर्गत आवासीय अधिकार अभिलेख तैयार कर प्रदान किए गए हैं।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि स्वामित्व योजना का उद्देश्य पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार राज्य के राजस्व विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन संरक्षण तकनीक का उपयोग करते हुए ग्रामीण आबादी के आवासीय अधिकार अभिलेख तैयार करना है। ग्रामीण भारत के नागरिकों को ऋण एवं अन्य वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी संपत्ति को एक व्यक्ति परिसंपत्ति के रूप में प्रयोग करने में सक्षम बनाते हुए उन्हें वित्तीय स्थिरता प्रदान करने में योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। योजना के तहत ग्रामीण नियोजन हेतु सटीक भूमि अभिलेखों, एमजीआईएस नक्शों का निर्माण किया गया है। संपत्ति कर निर्धारित किया गया है संपत्ति संबंधी विवादों को कम किया गया है।
मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना
इसी प्रकार शासन की एक अन्य महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री आवासीय अधिकार योजना अंतर्गत 2101 पात्र परिवारों को जिले में लाभान्वित किया गया है। योजना में भूमिहीन परिवारों को राज्य सरकार की ओर से आवासीय भूखंड दिए जाते हैं।