



रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक का नवम् शपथ विधि समारोह 7 मई रविवार को महू रोड़ पर स्थित निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद मंगलाचरण ग्रुप सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें वर्षा दीपक चोरड़िया, अनुभा गादिया, आरती गांधी व राखी राखेचा ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत जैन उपाध्यक्ष जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन, अध्यक्ष व शपथ अधिकारी प्रितेश गादिया एवं विशेष अतिथि अंकित जैन मध्यप्रदेश रीजन पीआरओ रहें। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
अध्यक्ष के रूप में दीपक-वर्षा चौरड़िया, उपाध्यक्ष जयंतिलाल-शोभना जैन एवं संजय-संगीता बाफना, सचिव अभय-साधना मूणत, सहसचिव दिनेश-कलावती बम, कोषाध्यक्ष दिलीप-कृष्णा गेलड़ा, सह कोषाध्यक्ष प्रमोद- संध्या लोढ़ा एवं प्रचार सचिव के रूप में अजय-प्रिन्सी जैन ने शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने ग्रुप के लिए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की शपथ ली।
ग्रुप के निवृत्तमान अध्यक्ष निलेश मूणत ने अपने 2021-23 के कार्यकाल का लेखा जोखा बताते हुए ग्रुप की उपलब्धियां बताई एवं बेहतरीन समन्वय के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही एक वर्ष में तीन उपधान की तपस्या पूर्ण करने पर तपस्वी साधना अभय मूणत का बहुमान किया। प्रीतेश गादिया ने ग्रुप परिवार के 23-25 के संचालक मंडल को शपथ ग्रहण कराई एवं हेमंत जैन द्वारा वर्ष 2023-25 के लिए मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव को शपथ ग्रहण कराते हुए उनके कार्यकाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और अपने ग्रुप के प्रति हमेशा सेवा एवं बंधुत्व से प्रेम रखने का संदेश दिया। सेवा प्रकल्प के चेयरमेन अशोक डांगी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों हेतु 100 पुस्तकों का सेट विचक्षण स्कूल के शिक्षक को भेंट किया। मातुश्री की स्मृति में इस सेवा कार्य के लाभार्थी शीला जिनेंद्र जैन रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रुप दंपति एवं अन्य स्थानीय जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारीगण शपथ विधि में शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन जयंतीलाल जैन और भावेश वागरेचा ने किया। आभार प्रदर्शन दिनेश बम ने व्यक्त किया । कार्यक्रम की जानकारी प्रचार सचिव अजय जैन ने प्रदान की।