कांग्रेस सरकार के कारण डिफाल्टर हुए 11 लाख किसानों का ब्याज भरेगी भाजपा सरकार

भाजपा सरकार हमेशा किसानो की हितैषी रही है – रामसिंह सिसोदिया

रतलाम । मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक हुई । इस बैठक में केबिनेट के द्वारा किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए गए। जिला भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमन्त्री का आभार माना इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया ने बताया की भाजपा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी जिसके अनुसार बैंकों, सहकारी समितियों से डिफाल्टर हुए किसानों का 2 लाख तक के कर्ज के ब्याज की राशि भरने को मंजूरी दी। जिसके लिए कृषि ऋण ब्याज राशि माफी योजना के लिए आवेदन भरवाए जाएंगे एवम् साथ में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की तारीख को बढ़ाकर 20 मई कर दिया गया है । जिससे प्रदेश के किसानों में खुशीं की लहर है ।
कांग्रेस सरकार ने 2018 में कमलनाथ जी की ने किसानों को झूठे कर्ज माफी की घोषणा की थी। लेकिन जो सहकारी समितियां, पैक्स सोसाइटी गरीब किसानों की अंश पूंजी जमा ही नही की जिससे प्रदेश के किसान डिफाल्टर हुए ! श्री सिसोदिया ने ये भी कहा की हमारे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे सभी डिफाल्टर किसानों का कर्ज माफ किया है, ऐसे 31 मार्च 2023 की स्थिति में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण मध्यकालीन परिवर्तित ऋण, मूलधन एवं ब्याज को मिलाकर रुपए दो लाख तक का दिन का कर्ज बकाया है उनके सभी के ब्याज माफ किए जाएंगे ।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल ने बताया की इस योजना के क्रियान्वयन से प्रदेश के सभी प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समितियों के 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों के ऊपर बकाया जो ब्याज की राशि है लगभग 2123 करोड रुपए माफ किए जाएंगे। सभी किसानों से पैक्स सोसाइटियों के जरिए आवेदन लेंगे । जो भी किसान डिफाल्टर है उनसे आवेदन लेकर अकेले उस समय के कर्ज माफी के कारण डिफाल्टर हुए किसान ही नहीं बल्कि 6 लाख 50 हजार किसान जो जनरल डिफाल्टर हो गए हैं, उनके भी आवेदन लेंगे सभी किसानों का जो ब्याज है वह माफ करेंगे, यह निर्णय इतिहासिक है जो की कैबिनेट के द्वारा लिया गया है ।

Play sound