मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगा व्यापार एवं उद्योग लोन : जॉन बर्ला

रतलाम । जैन समाज की अल्पसंख्यक मामलो की शिखर संस्था अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के प्रतिनिधी मण्डल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी के नेतृत्व में भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जॉन बर्ला से मुलाक़ात की । इस मुलाक़ात में अल्पसंख्यक मंत्री श्री बर्ला को श्री गांधी ने अल्पसंख्यक समुदाय को ३० लाख का एनएमडीएफ़सी द्वारा दिए जाने वाला व्यापार एवं उद्योग लोन मध्यप्रदेश सहित कई राज्यो में विसंगतियों से पूर्ण होने के कारण नहीं मिल पा रहा है जिसकी विसंगतियों को दूर कर समाज को इसका लाभ मिल सके इस हेतु निवेदन किया साथ ही जैन समाज की पाठशालाओं में महिला को विज्ञान , कंप्यूटर शिक्षा हेतु शासन द्वारा योजना बनाने का निवेदन किया तथा पाठशाला शिक्षकों को मानदेय , और बनारस में चन्द्रावती तीर्थ के जीर्णोद्धार में पुरातत्व विभाग द्वारा आ रही समस्याओं के बारे में भी अवगत करा कर शासन द्वारा उसके विकास की योजना बनाकर कार्यवाही हेतु निवेदन किया जिस पर श्री बर्ला ने प्रतिनिधि मण्डल में श्री ललित गांधी संदीप भंडारी पुणे और सौरभ भंडारी रतलाम को आश्वासन देते हुए कहा की भारत के प्रधान मंत्री का एक नारा है सबका साथ सबका विकास और जैन समाज के विकास के लिए भी सरकार कटिबद्ध है समाज की आर्थिक उन्नति और तीर्थों के जीर्णोद्धार में आ रही समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा ।

Play sound