कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहता है – सुशील कोचट्टा

जावरा (अभय सुराणा) । कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं रहता है वह जो कहती है हमेशा पूरा करती है,और यही कारण है कि वर्तमान में जनता का भाजपा के झूठे वादों का दिन प्रतिदिन स्वास कम होता जा रहा है और आज का ताजा उदाहरण कर्नाटक विधानसभा का है जहां प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया और कांग्रेस के प्रति विश्वास व्यक्त किया और आने वाले समय में राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सभी जगह विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस अपना परचम लहराएंगी तथा जनता से जो वादे किए जाएंगे वह हर हाल में पूरे भी किये जाएंगे। उक्त विचार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के वचनबद्ध कार्यक्रम में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरते समय उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने कहे। सशक्त बेटी समृद्ध नारी के फॉर्म आज सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी आज पहले दिन ही 529 फॉर्म भरे गए तथा यह क्रम निरंतर जारी रहेगा तथा प्रत्येक वार्ड में फॉर्म भरे जाएंगे। आज इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा कांग्रेस नेता डॉ एच एस राठौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल कांग्रेस नेता नीतिराज सिंह महिलाब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती अन्नपूर्णा पवार पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यासमीन खान श्रीमती नूरजहां कडपा मसूद परदेसी नगरपालिका चेयरमैन कविता कल्याणे जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी अपील समिति के आसिफ कबाड़ी पार्षद प्रतिनिधि इमरान कबाड़ी आमिर खान विनोद ओरा राजेंद्र कल्याणेअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अबरार पठान असलम मैव पूर्व पार्षद बब्बन रजा नौशाद भाई ताज मोहम्मद भाई अनीश कल्याणे नरेंद्र मकवाना आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री मकसूद परदेसी ने दी।