समकितमुनिजी की जुन्नर से भावपूर्ण विदाई, पूना की दिशा में आगे बढ़ी समकित की यात्रा

जुन्नर से विहार कर पहुंचे नारायणगांव

पूना,18 मई (निलेश कांठेड़) । श्रमणसंघीय सलाहाकार पूज्य सुमतिप्रकाशजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि पूज्य समकितमुनिजी म.सा., भवान्तमुनिजी म.सा., जयवंत मुनिजी म.सा. आदि ठाणा महाराष्ट्र के जुन्नर शहर में प्रवास के बाद गुरूवार को वहां से विहार कर नारायणगांव पहुंच गए। पूना चातुर्मास के लिए आगे बढ़ रही समकित की यात्रा 29 मई को पूना शहर पहुंचने की संभावना है। जुन्नर में वर्ष 2016 में चातुर्मास सम्पन्न करने पूज्य समकितमुनिजी म.सा. तीन दिवसीय प्रवास के बाद विदा होने लगे तो श्रावक-श्राविकाओं ने भावपूर्ण विदाई दी और पुनः जल्द पधारने की विनती भी की। पूज्य समकितमुनिजी का 19 मई का प्रवास भी नारायणगांव ही रहेगा। नारायणगांव में गुरूवार को भी मुनिश्री के दर्शनों के लिए कई श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे। प्रस्तावित विहार यात्रा के तहत 20 मई को खोड़ध, 21-22 मई को मंचर, 23 को खेड़, 24 को राजगुरू नगर, 25 को चाकण, 27-28 मई को चिंचवड़ में प्रवास रहेगा। उनका 29 मई को आगामी चातुर्मास के लिए पूना शहर में प्रवेश संभावित है। पूज्य समकितमुनिजी का वर्ष 2023 के चातुर्मास के लिए आदिनाथ जैन स्थानक भवन पूना में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 25 जून को होगा। इसके लिए आदिनाथ श्रीसंघ की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।