‘‘मेरी लाईफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान“ का 20 मई को होगा शुभारंभ

रतलाम 18 मई । स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हो रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तैयारीयो को पुरा करने एवं अधिक से अधिक मजबूती देने के उद्देश से शहरी विकास और आवास मंत्रालय द्वारा नया संकल्प “मेरी लाईफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान“ प्रारंभ किया गया है। नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा इस अभियान को सफल बनाने हेतु तैयारियां प्रारंभ की जा चुकी है।
‘‘मेरी लाईफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान“ के अंतर्गत शहर मे ऐसे संग्रहण केंद्रो की स्थापना की जाएगी जहां नागरिक अपनी अनुपयोगी अतिरिक्त सामग्री जैसे कपड़े, किताबें, जूते, चप्पल आदि सामग्री स्वयं देंगे जहां इन केंद्रों पर प्राप्त सामग्री को आवश्यकता होने पर यहीं से सीधे सुधार करके किसी जरूरतमंद के पुर्नपयोगी करने या रिसायकल या नया उत्पाद तैयार करने हेतु भेजा जा सकेगा और उन्हें उपलब्ध कराया जा सकेगा । ऐसे सभी केन्द्रो को थ्री आर (रिडूयूस, रियूस, रिसायकल) केंद्र के नाम से जाना जाएगा ।
शहर के चारो जोन मे एक एक थ्री आर केंद्र खोले जाएंगे। इन सभी केंद्रो के शुभारंभ की शुरुआत 20 मई से की जाएगी। शहर के समस्त नागरिको से अनुरोध है की इन सभी थ्री आर केंद्र के षुभारंभ में शामिल होकर इस नई पहल को उत्साहपूर्वक अपनाए, और इसे सफल बनाने हेतू अपना योगदान दे।