20 मई को आयोजित शिविर में हज यात्री अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण अवश्य करवाए

रतलाम। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी ने बताया की मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ सनवर पटेल, एवं म.प्र राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी, के निर्देशानुसार सभी हाजियो का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण होना है। इसके तहत भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, सांसद गुमान सिंह डामोर,विधायक चेतन्य कश्यप, डॉ विधायक राजेन्द्र पांडेय, एवं विधायक दिलीप मकवाना, की सहमति से मोर्चा जिला अध्यक्ष मनसूर जमादार, एवं हज कमेटी प्रभारी फ़ैयाज़ खान,के द्वारा दिनांक 20.05.23 शनिवार को सुबह 10 बजे नाहरपुरा स्थित महात्मा गांधी उर्दू मेमोरियल स्कूल मैं हज 2023 पर जाने वाले हाजियो का स्वास्थ परीक्षण एवं टिकाकरण होने जा रहा है। रतलाम जिले से सभी हज पर जाने वाले हाजी समय पर पहुँच कर अपना स्वास्थ परीक्षण एवं टीकाकरण करवाए। उक्त जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मुबारीक शैरानी ने दी। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें 9131904053, 9343847443, 9329077065, 9685247860, 9179078603

Play sound