रतलाम 18 मई 2023। कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में जिले में आयुष विभाग द्वारा की गई गतिविधियों में आयुर्वेद चिकित्सालय त्रिपोलिया गेट एवं आयुष विंग जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षित मसाजर द्वारा पंचकर्म चिकित्सा सेवा का आम नागरिको को लाभ दिया जा रहा है। पंचकर्म थेरेपी कि सुविधा जिले में संचालित 07 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर में भी की जा रहीं है।
योग से निरोग कार्यक्रम के अंतर्गत आमजन को प्रतिदिन योगाभ्यास हेतु प्रेरित किया गया। इसके अंतर्गत जिला आयुष चिकित्सालय एवं सभी आयुष एवं हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जा रहा है। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर औषधालय स्तर पर 118 शिविर लगाये जाकर 15178 को लाभ प्रदान किया गया। 6 ब्लॉक स्तरीय शिविर मे 3560 रोगियों को लाभ दिया गया। 04 आयुष मेला एवं मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाये जिसमे 2081 लोगो को, 02 महिला स्वास्थ्य शिविर लगाये जिसमे 1140 लोगो को लाभ दिया। 03 कुपोषण स्वास्थ्य शिविर लगाये जिसमे 172 बच्चो को लाभ दिया।
विभाग द्वारा आयोजित शिविर एवं औषधालय में आयुर्वेदिक दवा जेसे आयुष रक्षा कीट शसमनी वटी, आरोग्य कसाय चूर्ण, ट्रिकटु चूर्ण, आयुष 64, गिलोय घनवटी अदू तेल आदि एवं अनेक औषधि का चिकित्सा परामर्श पश्चात् मरीजों को नि:शुल्क वितरित की जाती हैं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत हाई रिस्क मलेरिया ग्रामो में मलेरिया रोग प्रतिरोधक होम्योपैथी औषधि मलेरिया ऑफ़-200 का वितरण दो चरणों में किया गया जिसमे मलेरिया ऑफ़-200 की 6 खुराक खिलाई गई।
देवारण्य योजना में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना अंतर्गत जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में पारंपरिक औषधीय खेती को बढावा देने हेतु किसानो को प्रेरित किया जा रहा है जिससे उनके लिए अधिक से अधिक रोजगार सृजन किये जा सके और उनका आर्थिक उन्नयन किया जा सके। किसानो का चयन कर प्रशिक्षण देना प्रारंभ किया जा चूका है। देवारण्य योजना के अंतर्गत प्रत्येक शिविर में 200 औषधीय पोधो नीम, आवला, अश्वगंधा, एलोवेरा, गिलोय, तुलसी, अशोक, जामुन, गुढ़हल, अजवाईन आदि के साथ होम्योपैथिक औषधि का वितरण भी किया गया।
आकांक्षी विकासखण्ड योजना अंतर्गत आकांक्षी विकासखण्ड बाजना में गर्भवती महिला एवं कुपोषित बच्चो हेतु आयुष विभाग एवं महिला बल विकास विभाग के सयुक्त समन्वय से प्रोजेक्ट बाहुबली के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे चयनित गर्भवती महिलायों एवं कुपोषित बच्चो का परीक्षण कर उन्हे चिकित्सा दी गई जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे है।
वेद आपके द्वार योजना अंतर्गत आमजन को आयुष क्योर एप्प अधिक से अधिक संख्या में डाउनलोड करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे घर बैठे ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से ऑनलाइन आयुर्वेद विशेषज्ञ द्वारा परामर्श ले सके। जिले में आयुष क्योर एप्प डाउनलोड कराया गया जिसकी संख्या 3590 है एवं संभाग में रतलाम जिला तीसरे स्थान पर है।