


रतलाम। आज बागड़ो के पास स्थित बागड़ा ब्राह्मण समाज द्वारा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज प्रातः गंगाजल का प्रारंभ पंचमुखी हनुमान मंदिर से किया गया जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बागडो के वास् स्थिति राधा कृष्ण मंदिर पर समापन किया गया।इसके पश्चात आज से तीन दिवसीय पंच कुंडीय हवन प्रारंभ किया गया । जिसके मुख्य यजमान सुनील अलका शर्मा, आशुतोष स्नेह लता शर्मा, ओम प्रकाश रेखा शर्मा, हेमंत कृष्णा शर्मा, रोहित दीप्ति शर्मा रहे। यज्ञ के मुख्य आचार्य कृष्ण कांत शर्मा है आज सायं भजन संध्या रात्रि 8:00 बजे रखी गई है तथा कल 20 तारीख को खाटू श्याम भजन संध्या रात्रि में 8:00 बजे रखी जाएगी तथा 21तारीख को प्रातः 8:30 शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शहर के विभिन्न मार्गो से में भ्रमण किया जाएगा और सायं काल 5:00 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी। 7:00 बजे विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा इसमें अध्यक्ष सुनील शर्मा सचिव पुरुषोत्तम शर्मा रहे यह कार्यक्रम की जानकारी क्षेत्रीय पार्षद हितेश शर्मा कामरेड ने दी।