
रतलाम । आज दिनांक 19 मई 2023 शुक्रवार को छत्री पुल स्थित माई जी के आश्रम पर भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए गए तथा महिलाओं को बताया कि यह सकोरे अपनी छत पर रखें या घर में अगर पेड़ हो तो उस पर टांग दे और पानी भर दे जिससे पक्षी पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके।
इस अवसर पर अनिता पहुजा, पदमा उपाध्याय, भावना सोमानी आशारानी उपाध्याय, नीना निरंजनी, निमिता शुक्ला, रेखा खत्री, सुनीता शर्मा, नूतन भट्ट, ज्योति सोनी, जया सोमानी, प्रीति गोयल, राधा पोरवाल, शांतिदेवी सांखला, चंद्रकला राठौड़, वंदना पोरवाल, संध्या सोनी, अंजू कसेरा, अंजू कौशिक, चंद्रकांता खत्री, पुष्पा मजावदिया, अनिता सोलंकी आदि महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित। यह जानकारी सनातन धर्म सभा महिला अध्यक्ष राखी व्यास ने दी।