
महिदपुर (महावीर दुर्गा देवी गोशाला गुरु कमल तीर्थ 19 मई 2023) । शासकीय भूमि में सरकारी भवन बन सकते हैं कत्लखाने बन सकते हैं तो फिर गौशाला के लिए आपत्ति क्यों ? उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि यदि एक गांव में 5 कत्लखाना हो सकते हैं 2 गौशाला क्यों नहीं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जो कांजी हाउस थे उनको पुनर्जीवित करके पशु आश्रय स्थल के रूप में विकसित करना चाहिए।
मुनि कमलेश ने बताया कि पशुओं का रोड पर रहना स्वच्छता अभियान का जनाजा निकालने के समान है यातायात नियंत्रण कानून का खुलम खुला उल्लंघन है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि विदेशों में कोई भी प्राणी रोड पर नजर नहीं आता आध्यात्मिकता की दुहाई देने वाले देश में कदम कदम पर पशुओं का रोड पर होना इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।
जैन संत ने कहा कि गोचर भूमि पर कब्जा करने वाला भी कसाई से कम नहीं जो गौ माता के मुंह से निवाला छीनने का पाप कमा रहा है सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सरकारों को तत्काल भू माफियाओं से गोचर भूमि मुफ्त कराना चाहिए।
ग्राम पंचायत खमरियाके सरपंच रामलाल सूर्यवंशी ने मेवाड़ भूषण गुरुदेव श्री प्रताप मलजी महाराज की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में मुनि कमलेश की प्रेरणा से20 बीघा जमीन गौशाला हेतु अनापत्ति प्रमाण प्रस्तुत किया नटवर कुमार तूफान सिंह राहुल राका संपूर्ण ग्राम की जनता ने राष्ट्रसंत का अभिनंदन किया मुनि कमलेश के गौशाला का अवलोकन किया 400 गोवंश है ऐसे रजिस्ट्रेशन करने का प्रस्ताव पास किया और विकास का निर्णय लिया।