
रतलाम 20 मई । महापौर प्रहलाद पटेल जी द्वारा आज नगर पालिक निगम स्थित थ्री आर सेंटर का शुभारम्भ किया गया जिसमें महापौर जी द्वारा स्वयं कपड़े देकर इसकी शुरुआत की साथ ही स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा द्वारा किताबे थ्री आर सेंटर पर दी गई।
शुभारम्भ के अवसर पर महापौर श्री पटेल द्वारा सभी से आग्रह किया गया कि अपने घरों की ऐसी वस्तुएं जो हमारे उपयोग की नही रही हो पर ओर कोई उन्हें उपयोग कर सकते है जैसे कपड़े, जुते, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक समान व इसके साथ ही आप अपने घर के जो रिसायकल हो सके ऐसे समान थ्री आर सेंटर पर आकर देकर अभियान में सहयोग करे। थ्री आर सेंटर पर दिया गया सामान किसी जरूरत मंद के उपयोग में आएगा और कचरा बनने से बच जायेगा।
नगर पालिक निगम द्वारा नगर में 4 थ्री आर सेंटर ओर खोले जायेंगे व घर-घर से सामान एकत्रित कर थ्री आर सेंटर पर लाने हेतु वाहन से कलेक्शन ड्राइव भी चलाई जा जायेगी ताकि जो लोग समान देना चाहते है पर सेंटर तक नही आ पा रहे है वह घरों से ही इस तरह का समान जरूरतमंदों तक पहुचा सके।
इस अवसर पर महापौर परिशद सदस्य श्री पप्पू पुरोहित, श्री अक्षय संघवी, श्री धर्मेन्द्र व्यास, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, पूर्व महापौर परिशद सदस्य श्री पवन सोमानी, एचएमएस टीम के सदस्य व नागरिक उपस्थित थे।