किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने प्रेस वार्ता मे कहा- गांव-गांव ट्रैक्टर से पहुंचकर लगाएंगे चौपाल, भाजपा सरकार के सुशासन की किसानों को देंगे जानकारी

रतलाम । भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने सर्किट हॉउस पर प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों सहित समाज, गरीब कल्याण को लेकर कार्य किया है। भाजपा की तुलना में अन्य सरकारों ने नहीं किया है। चुनाव के समय कांग्रेस केवल झूठ बोलती है। 10 दिनों में कर्ज माफ करने के लिए आवेदन भरवाए थे। कन्यादान योजना के तहत 51 हजार देंगे, ऐसे कई झूठे वादे करके लोगों से फॉर्म भरवाए थे । इन्होंने कुछ दिया तो नहीं, लेकिन भाजपा सरकार की हितैषी संबल योजना सहित अन्य योजनाओं को बंद कर दिया था । जनता भी जानती है कि कांग्रेस चुनाव के समय झूठे वादे करके भ्रमित करती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी किसानों की हितैषी नहीं रही है। अब कांग्रेस का कुशासन व किसानों से किए झूठे वादों को मोर्चा के कार्यकर्ता गांव में घर-घर पहुंच कर बताएंगे। गांव की गली से लेकर चौराहे तक चौपाल लगाकर किसानों से चर्चा करेंगे। कांग्रेस के परोसे गए झूठे वादों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में किसानों की बेहतरी के लिए योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने जैविक कृषि के बारे मे भी बताया , इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, महामन्त्री बद्रीलाल चौधरी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुखवीर सिंह आदि मौजूद थे।
गांव-गांव ट्रेक्टर से पहुंचकर लगाएंगे चौपाल
प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह ने कहा कि अब प्रदेश गांव में घर-घर किसान मोर्चा पहुंच कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। इसके बाद ट्रेक्टर रैली से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव में पहुंच कर चौपाल लगाएंगे। चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की कई किसान हितैषी योजना जैसे सम्मान निधि. किसान कल्याण निधि, फसल बीमा योजना, ट्रैक्टर योजना, ब्याज ऋण माफ़ी योजना, संबल योजना सहित कई योजनाएं के बारे मे बताया जायेगा । उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राकेश पाँचाल द्वारा दी गई ।

Play sound